बिलासपुर

गुम मोबाइल पाकर लोगों के चेहरों पर लौटी मुस्कान….

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : बिलासपुर – विजयदशमी के अवसर पर बिलासपुर पुलिस ने एक जागरूकता मुहिम ’’चेतना’’ के तहत गुम हुए कीमती मोबाइलों को बरामद कर आम जनता को वापस किया।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देश पर एसीसीयू (साइबर सेल) और जिले के विभिन्न थानों ने मिलकर गुम हुए 100 मोबाइल बरामद किए। इन मोबाइलों की कुल कीमत लगभग 16 लाख रुपए है।

Advertisement

बिलासपुर पुलिस ने पिछले महीने भी 200 से अधिक गुम मोबाइल रिकवर कर उनके मालिकों को वापस किए थे। इस अभियान में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण व एसीसीयू) अनुज कुमार के मार्गदर्शन में कार्य किया गया।

Advertisement

गुम हुए मोबाइल लौटने पर नागरिक बेहद खुश नजर आए और बिलासपुर पुलिस की इस पहल की सराहना की। कार्यक्रम में एसीसीयू अधिकारी उप निरीक्षक प्रभाकर तिवारी ने साइबर ठगी के नए तरीकों जैसे डिजिटल अरेस्ट, सेक्सटार्सन, व्हाट्सएप्प डी.पी. बदलकर ठगी, बिटकॉइन और ऑनलाइन लोन एप से धोखाधड़ी से बचने के उपायों की जानकारी भी साझा की।

गुम हुए मोबाइल चेतना अभियान में एसीसीयू की पूरी टीम—प्रभारी निरीक्षक अजहरउद्दीन, प्र.आर. आतिश पारिक, राहुल सिंह, आरक्षक राघवेन्द्र साहू, प्रशांत राठौर, प्रशांत सिंह, विकास राम, मुकेश वर्मा, सतीश भारद्वाज, नवीन एक्का—की महत्वपूर्ण भूमिका रही।इस अभियान ने एक बार फिर दिखा दिया कि बिलासपुर पुलिस हर नागरिक की संपत्ति और सुरक्षा को सर्वोपरि मानती है।

Related Articles

Back to top button