जांजगीर-चाम्पा
नदी में दिखा मगरमच्छ, एनीकट के पास दहशत…..

जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया जब ढाबाडीह-कोसीर के एनीकट के पास लीलागर नदी में एक मगरमच्छ तैरते हुए नजर आया। नदी में मगरमच्छ की मौजूदगी की खबर जैसे ही फैली, आसपास के गांवों में दहशत फैल गई।
ग्रामीणों ने नदी के किनारे जुटकर इसकी जानकारी प्रशासन को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने एनीकट का मुआयना किया और स्थानीय लोगों से चर्चा कर उन्हें नदी के पास न जाने की सलाह दी।
फिलहाल नदी में मगरमच्छ की मौजूदगी की पुष्टि हो चुकी है और एहतियात के तौर पर लोगों से दूर रहने की अपील की गई है।




