पुलिस ने 7 दिन में 10 लाख की लूट सुलझाई, एसपी ने बहादुर पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को किया सम्मानित

जांजगीर-चांपा – चौकी नैला क्षेत्रांतर्गत व्यापारी से हुई दस लाख रुपये की बड़ी लूट की गुत्थी को जांजगीर पुलिस ने महज 7 दिनों में सुलझाकर अपराधियों को पकड़ लिया है। पुलिस की इस सराहनीय कार्यवाही में लूट की पूरी रकम बरामद कर ली गई। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) ने इस केस को सुलझाने में विशेष भूमिका निभाने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
सम्मान पाने वालों में जांजगीर थाना प्रभारी निरीक्षक मणीकांत पाण्डेय, मुलमुला थाना प्रभारी निरीक्षक पारस पटेल, नैला चौकी प्रभारी उप निरीक्षक विनोद जाटवर सहित साइबर सेल और विभिन्न थानों के कुल 37 पुलिस अधिकारी एवं जवान शामिल रहे।
एसपी ने कहा कि यह पूरी टीमवर्क का नतीजा है, जिससे बड़ी लूट का पर्दाफाश संभव हो सका। उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे ही तत्परता से काम करने वाले पुलिसकर्मी अपराधियों में खौफ और जनता में विश्वास कायम करते हैं।




