रायपुर
न्यूड पार्टी का प्रचार करने वाला एमपी से गिरफ्तार….

रायपुर पुलिस ने सोशल मीडिया पर न्यूड पार्टी का प्रचार-प्रसार करने वाले मध्यप्रदेश के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी आदर्श अग्रवाल इंस्टाग्राम आईडी sinful_writer1 से कपल्स और युवतियों को पार्टी के लिए आमंत्रित कर रहा था। मामला सामने आने पर थाना तेलीबांधा में आईटी एक्ट, स्त्री अशिष्ट रूपण प्रतिषेध अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया।
एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा तेलीबांधा थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में आरोपी को अनुपपुर जिले के बिजूरी से गिरफ्तार कर उसके पास से एक आईफोन जब्त किया गया। पुलिस अब उससे जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है और मामले में आगे पूछताछ के लिए रिमांड लिया जा रहा है।




