मुंगेली

NHM कर्मचारियों का जल सत्याग्रह, 23 दिन से जारी हैं अनिश्चितकालीन हड़ताल

मुंगेली में स्वास्थ्य सेवाएं ठप हैं, क्योंकि NHM के अधिकारी-कर्मचारी अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर पिछले 23 दिनों से हड़ताल पर हैं। लेकिन सरकार की चुप्पी से नाराज कर्मचारियों ने अब जल सत्याग्रह का रास्ता अपनाया है।

Advertisement

मुंगेली के आगर क्लब में अनिश्चितकालीन हड़ताल कर रहे NHM के अधिकारी और कर्मचारी सोमवार को आगर नदी में उतरकर जल सत्याग्रह पर बैठ गए। जिला अध्यक्ष पवन निर्मलकर ने कहा कि प्रदेशभर में 16 हजार कर्मचारी 23 दिनों से हड़ताल पर हैं, लेकिन अब तक सरकार ने सिर्फ आश्वासन दिया है, कोई ठोस कदम नहीं उठाया।उन्होंने चेतावनी दी कि अगर मांगों पर जल्द पहल नहीं की गई, तो आंदोलन और उग्र होगा।

Advertisement

 

वहीं जिला अस्पताल की स्टाफ नर्स सुष्मा ने भी सरकार पर नाराज़गी जाहिर करते हुए कहा कि लगातार 23 दिनों से आंदोलन के बावजूद सरकार सुनवाई नहीं कर रही। अब पूरा NHM परिवार जल सत्याग्रह पर उतरा है। NHM कर्मचारियों की यह हड़ताल और जल सत्याग्रह मुंगेली ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को प्रभावित कर रहा है। अब देखना होगा कि सरकार कब तक चुप्पी तोड़ती है।

Related Articles

Back to top button