छत्तीसगढ़
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक शुरू

रायपुर – मंत्रालय महानदी भवन में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की अहम बैठक शुरू हो गई है। माना जा रहा है कि इस बैठक में प्रदेश से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों और नीतिगत फैसलों पर चर्चा की जाएगी। बैठक में सभी मंत्री मौजूद हैं और आने वाले समय के लिए सरकार की प्राथमिकताओं को तय किया जाएगा।




