जमीन विवाद बना हत्या की वजह, बरेला कांड में 7 और आरोपी गिरफ्तार

(मनीष नामदेव) : मुंगेली पुलिस ने बरेला क्षेत्र में 26 तारीख को हुए हत्या के मामले का बड़ा खुलासा किया है। इस मामले में पुलिस ने 7 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में प्रदीप साहू, विनीत साहू, रवि निर्मलकर, राजा धुरी, प्रदीप धु्रवंशी, मनीष साहू और योगेश साहू शामिल हैं।
पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि जमीन विवाद के चलते आरोपियों ने राजकुमार धुरी की बेरहमी से हत्या की थी। आरोपियों ने पहले मृतक का अपहरण किया, फिर उसके साथ जमकर मारपीट की। गंभीर रूप से घायल राजकुमार को परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त कार और अन्य आपत्तिजनक सामान भी जब्त किया है। इस मामले में अब तक कुल 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश लगातार जारी है।मुंगेली पुलिस का कहना है कि मामले में आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।




