जांजगीर-चाम्पा

ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दूसरा गंभीर, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

जांजगीर-चाम्पा जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। बलौदा क्षेत्र के पनोरापारा मोड़ पर ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

Advertisement

मिली जानकारी के मुताबिक, बलौदा की ओर से आ रहा ट्रेलर पनोरापारा के मोड़ पर बाइक से टकरा गया। बाइक पर बबलू कुर्रे और दीपक बरेठ सवार थे। इस हादसे में बबलू कुर्रे की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं दीपक बरेठ की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायल युवक को जिला अस्पताल जांजगीर रेफर किया गया है।

Advertisement

 

हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने बलौदा-हरदीबाजार मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। घटना स्थल पर प्रशासनिक अधिकारी और थाना प्रभारी पहुंचे। समझाइश और ट्रेलर मालिक की ओर से 50 हजार रुपये मुआवजा दिए जाने के बाद लगभग साढ़े तीन घंटे बाद मामला शांत हुआ। इस दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।फिलहाल पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button