देश

देशभर में आज दिखेगा चंद्र ग्रहण, कुछ ही घंटों बाद लग जाएगा सूतक

आज इस साल का आखिरी पूर्ण चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। यह ग्रहण भारत सहित विश्व के कई देशों में दिखाई देगा। ज्योतिष और खगोल विज्ञान दोनों दृष्टिकोण से यह खास माना जा रहा है।

Advertisement

पंचांग के अनुसार, चंद्र ग्रहण का आरंभ रात 9 बजकर 58 मिनट पर होगा। इसका मध्य काल रात 11 बजकर 41 मिनट पर रहेगा और समाप्ति रात 1 बजकर 27 मिनट पर होगी। इस तरह यह ग्रहण कुल मिलाकर करीब 3 घंटे 28 मिनट तक चलेगा। इस बार सूतक काल दोपहर 12 बजकर 58 मिनट से प्रारंभ होकर ग्रहण समाप्ति तक प्रभावी रहेगा। इस दौरान किसी भी प्रकार का शुभ कार्य, यात्रा, धार्मिक आयोजन या भोजन बनाना वर्जित माना जाता है। सूतक काल से सभी मंदिरों के पट बंद हो जाएंगे।

Advertisement

सात-आठ सितंबर की दरमियानी रात में आसमान में एक दुर्लभ खगोलीय घटना देखने को मिलेगी। इसे आम भाषा में ‘ब्लड मून या ‘कॉर्न मून कहा जाता है। इस दौरान चंद्रमा लाल रंग में तब्दील होता नजर आ सकता है और यह नजारा लगभग डेढ़ घंटे तक स्पष्ट रूप से और नंगी आंखों से भी देखा जा सकेगा।

 

साल का दूसरा चंद्र ग्रहण शनि की राशि कुंभ में लगेगा। इसके साथ ही चंद्रमा पूर्वाभाद्रपद और शतभिषा नक्षत्र में विराजमान होंगे। ऐसे में इसका असर देश-दुनिया में देखने को मिलने वाला है।

 

7 सितंबर को लगने वाला चंद्र ग्रहण देश के ज्यादातर हिस्सों में दिखाई देगा। दिल्ली, चंडीगढ़, जयपुर, लखनऊ, मुंबई, अहमदाबाद, पुणे, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, कोच्चि, कोलकाता, भुवनेश्वर, गुवाहाटी, भोपाल, नागपुर और रायपुर जैसे बड़े शहरों के अलावा भी देश के कई अन्य हिस्सों में यह ग्रहण साफ नजर आएगा।

Related Articles

Back to top button