बिलासपुर

टैंक में मिला मजदूर का शव, पुलिस जांच में जुटी….

बिलासपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के उस्लापुर रेलवे स्टेशन कॉलोनी इलाके में शनिवार को सनसनीखेज मामला सामने आया। यहां पानी से भरे टैंक में एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया।

Advertisement

मृतक की पहचान सतीश तिवारी पिता बृज बाली तिवारी उम्र 42 वर्ष, निवासी महर्षि रोड मंगला के रूप में हुई है। वह मजदूरी का काम करता था। जानकारी के अनुसार, मृतक ने 4 सितंबर की रात करीब 1:30 बजे अपने घरवालों से आखिरी बार बातचीत की थी, इसके बाद वह घर नहीं लौटा। परिजनों ने 5 सितंबर को उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट सिविल लाइन थाने में दर्ज कराई थी।

Advertisement

 

शनिवार को उसका शव टैंक में मिला। पुलिस ने मौके पर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। फोरेंसिक टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने कहा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो पाएगा।

 

Related Articles

Back to top button