जशपुर

साइबर ठग गिरफ्तार, 40 लाख की ठगी का मामला उजागर…..

जशपुर। जशपुर पुलिस ने ऑपरेशन अंकुश के तहत साइबर ठगी और म्यूल अकाउंट मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। थाना पत्थलगांव क्षेत्र के फरार आरोपी फिरोज खान को पुलिस ने रायपुर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Advertisement

आरोपी ने कोरबा निवासी एक व्यवसायी महिला को झांसे में लेकर उसका बैंक खाता और उससे जुड़ा मोबाइल सिम अपने कब्जे में ले लिया था। महिला के खाते से आरोपी ने न सिर्फ ढाई लाख रुपए निकाल लिए, बल्कि देशभर के लोगों से ठगी की रकम लगभग 40 लाख रुपए इसी खाते के माध्यम से ट्रांजेक्ट की।पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी फिरोज खान खुद को मानवाधिकार कार्यकर्ता बताकर महिला के संपर्क में आया और खाते का दुरुपयोग कर ठगी की।

Advertisement

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में आरोपी की लगातार तलाश की जा रही थी। टेक्निकल टीम और मुखबिर की मदद से पुलिस को सुराग मिला कि आरोपी रायपुर में छिपा है। तत्परता दिखाते हुए पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर जशपुर लाया और न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।

 

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी पत्थलगांव निरीक्षक विनीत कुमार पांडे समेत पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।एसएसपी ने बताया कि आरोपी से पूछताछ में और भी नाम सामने आए हैं तथा साइबर ठगी के इस पूरे नेटवर्क की जांच जारी है। आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

Related Articles

Back to top button