जांजगीर-चाम्पा

पुलिस की पहल रंग लाई, सबरिया समाज ने छोड़ा अवैध शराब का कारोबार, अपनाया स्वावलंबन का रास्ता

जांजगीर-चांपा – पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) की पहल का असर अब जिले में साफ नजर आने लगा है। अवैध शराब बनाने और बेचने के लिए कुख्यात सबरिया समाज ने अब इस रास्ते को छोड़ने का संकल्प लिया है।

Advertisement

पुलिस की सामाजिक पुलिसिंग और मुख्यधारा से जोड़ने के प्रयास सफल हो रहे हैं। सबरिया समाज के लोग अब सामूहिक चर्चा के बाद तय कर चुके हैं कि वे अवैध शराब बिक्री से दूरी बनाएंगे और स्वरोजगार के रास्ते पर चलेंगे।

Advertisement

 

महिलाओं को बिहान समूह से जोड़ा गया है ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें। वहीं, ग्राम कमरीद के लोगों को ग्राम खोखसा ले जाकर वहां मानिकपूरी समाज की महिलाओं द्वारा बनाए जा रहे साबुन, फिनाइल, डिटर्जेंट और अगरबत्ती जैसे उत्पाद दिखाए गए।पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय का मानना है कि जब समाज का कमजोर वर्ग आत्मनिर्भर होगा, तो वह किसी भी अवैध कार्य में शामिल नहीं होगा।

पुलिस की अपील है कि :

  • अवैध शराब की बिक्री एक गंभीर अपराध है।
  • समाज के हर नागरिक की जिम्मेदारी है कि ऐसे अपराधों की रोकथाम में सहयोग करें।
  • अगर कहीं भी अवैध शराब का निर्माण या बिक्री की जानकारी मिले, तो तत्काल पुलिस को सूचित करें।

 

पुलिस प्रशासन को विश्वास है कि इस पहल से न केवल सबरिया समाज, बल्कि पूरे जिले में अपराधों पर अंकुश लगेगा और आत्मनिर्भरता का संदेश फैलेगा।

 

Related Articles

Back to top button