बिलासपुर

लगातार हो रही बारिश से जर्जर मकान ढहा, कार मलबे में दबकर क्षतिग्रस्त….

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : बिलासपुर – लगातार बारिश से शहर में हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताज़ा मामला चांटापारा इलाके का है, जहां एक पुराना मकान अचानक ढह गया। हादसे में एक कार मलबे की चपेट में आ गई। गनीमत रही कि इसमें कोई जनहानि नहीं हुई।

Advertisement

 

Advertisement

चांटापारा स्थित राम मंदिर मार्ग के पास सुबह करीब 6:00 से 6:30 बजे के बीच यह हादसा हुआ। तेज बारिश के चलते जर्जर मकान अचानक गिर पड़ा और मलबा सड़क पर फैल गया। इसी दौरान सड़क किनारे खड़ी एक कार मलबे के नीचे दब गई और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सौभाग्य से कार में उस समय कोई मौजूद नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

 

सूचना मिलते ही नगर निगम का अमला मौके पर पहुँचा और मलबा हटाने का काम शुरू किया। निगम का एक ट्रक मलबा उठाकर ले जाया गया। हालांकि हादसे के चलते सड़क पर कई घंटों तक जाम की स्थिति बनी रही।

Related Articles

Back to top button