सेंट जेवियर्स हाई स्कूल, बिलासपुर के कक्षा 10वीं CBSE परिणाम में अंशिका सिंह 96.6% के साथ टॉपर, स्कूल ने फिर रचा कीर्तिमान….

बिलासपुर – सेंट जेवियर्स हाई स्कूल, व्यापार विहार, बिलासपुर के विद्यार्थियों ने CBSE कक्षा 10वीं परीक्षा 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गर्व से ऊँचा किया है। इस वर्ष अंशिका सिंह ने 96.6% अंक अर्जित कर स्कूल टॉपर का गौरव हासिल किया।
विद्यालय के 90% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले अन्य मेधावी छात्र-छात्राओं में प्रमुख नाम हैं:
- तनुश्री भद्र – 95.6%
- श्रेय भर्ति – 93.6%
- शिखा ठाकुर – 93.4%
- प्रतिक्षा रानी बेहरा – 93.2%
- अभिजीत सिंह दिवाकर – 93%
- मोनोटोश मालाकार – 92.6%
- इशिता रॉय – 92.4%
- एकांश देवांगन – 91.8%
- रचित अनंत – 91%
- तनुश्री कश्यप – 90%
- अस्मी शर्मा – 90%
संस्कृति प्रजापति ने भी 89.8% अंकों के साथ उल्लेखनीय प्रदर्शन किया और 90% के बेहद करीब रहीं।
विद्यालय के सीईओ सह प्राचार्य डॉ. बी. बी. महाता ने छात्रों को उनकी मेहनत, अनुशासन और समर्पण के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने शिक्षकों व अभिभावकों की भूमिका की भी सराहना की।
प्रबंध निदेशक डॉ. जी. एस. पटनायक, निदेशिका सुश्री लेखाश्री पटनायक, और प्रबंधन सदस्य सुश्री दिव्याश्री पटनायक ने भी सभी विद्यार्थियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।



