जांजगीर-चाम्पा
नदी में गिरा युवक अब तक लापता, SDRF- DDRF की टीमों की तलाश जारी….

जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ क्षेत्र में शिवनाथ नदी में गिरे युवक का अब तक कुछ पता नहीं चल पाया है। लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है, लेकिन टीमों को सफलता नहीं मिली है।घटना 19 अगस्त की रात की है। तनौद गांव का युवक कौशल श्रीवास बाइक से जा रहा था। कमरीद गांव के पुल के पास उसकी बाइक पुल से टकरा गई और वह नदी में गिर गया। मौके से युवक की बाइक, मोबाइल और जूता बरामद हुआ।
पहले DDRF की टीम ने तलाशी अभियान चलाया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद आज बिलासपुर से SDRF की टीम भी मौके पर पहुंची और गोताखोरों के साथ खोजबीन शुरू की, लेकिन अब तक युवक का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
इस दौरान पामगढ़ नायब तहसीलदार और राजस्व विभाग की टीम भी मौके पर मौजूद रही। फिलहाल SDRF और DDRF की टीम लगातार शिवनाथ नदी में युवक की तलाश कर रही है।




