रायगढ़
जंगल में मादा हाथी ने दिया शावक को जन्म, वन विभाग कर रहा ड्रोन से निगरानी….

रायगढ़। जिले के जंगलों से एक सुखद खबर सामने आई है। यहां एक मादा हाथी ने बेबी एलिफेंट को जन्म दिया है। शावक के जन्म के बाद से ही पूरा झुंड हाथियों के साथ जंगल में मौजूद है। वन विभाग ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इलाके में ड्रोन कैमरों से लगातार निगरानी शुरू कर दी है, ताकि हाथियों और शावक को किसी तरह की परेशानी न हो।
अधिकारियों के मुताबिक, शावक और मादा हाथी दोनों स्वस्थ हैं। फिलहाल हाथियों का झुंड जंगल के भीतरी हिस्से में घूम रहा है। वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे जंगल के आसपास न जाएं और हाथियों को बिल्कुल भी परेशान न करें। यह खबर वन्यजीव संरक्षण के लिहाज़ से बेहद खास मानी जा रही है, क्योंकि शावक का जन्म जंगल के प्राकृतिक माहौल में हुआ है।




