छत्तीसगढ़
साय सरकार में विभागों का बंटवारा, मंत्री नई जिम्मेदारियों के साथ करेंगे कामकाज शुरू…..

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंत्रिमंडल विस्तार के बाद आज मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया है। विभागों का सुस्पष्ट कार्य विभाजन और दायित्व तय करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरे कैबिनेट सहयोगीगण नई ऊर्जा और उत्साह के साथ छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा के लिए तत्पर हैं।
उन्होंने विश्वास जताया कि सभी मंत्रीगण प्रदेशवासियों की आकांक्षाओं को पूरा करने और सरकार के संकल्पों को धरातल पर उतारने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि मंत्रीमंडल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के सपने को साकार करने और विकसित छत्तीसगढ़ बनाने में पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ योगदान देगा।मुख्यमंत्री ने मंत्रियों को शुभकामनाएं भी दीं और कहा कि नए दायित्वों के साथ वे जनता की सेवा में हमेशा समर्पित रहेंगे।




