बिलासपुर
खेत में गाज गिरने से दो महिलाओं की मौत, चार गंभीर रूप से झुलसीं

(धीरेंद्र मेहता) : बिलासपुर/बिल्हा – जिले के ग्राम कुंवापाली में मंगलवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। खेत में काम कर रही महिलाओं पर अचानक आसमान से गिरी बिजली ने कहर बरपा दिया। इस घटना में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य महिलाएं गंभीर रूप से झुलस गईं।
जानकारी के अनुसार महिलाएं खेत में काम करने के बाद बारिश से बचने पेड़ के नीचे खड़ी थीं। इसी दौरान अचानक गाज गिरने से सभी महिलाएं उसकी चपेट में आ गईं।
मृतकों के नाम:
- सौम्या नेती (33 वर्ष), पति सतेश्वर नेती
- सुरेखा नेती (45 वर्ष), पति जीवराखन
झुलसी महिलाएं:
- दरस बाई कोर्राम (45 वर्ष), पति अर्जुन कोर्राम
- गीता बाई (50 वर्ष), पति स्व. बुधराम गोंड़
- कुंवरमति नेती (60 वर्ष), पति स्व. झूल नेती
- पार्वती यादव, पति रूप नारायण यादव
घटना के बाद ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को बिल्हा अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने दो महिलाओं को मृत घोषित कर दिया। वहीं चार अन्य घायलों का इलाज जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।




