जांजगीर-चाम्पा

3 दिन में 24 शराबी वाहन चालक गिरफ्तार, 319 पर यातायात नियम उल्लंघन की कार्यवाही

जांजगीर-चांपा। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) उदयन बेहार के नेतृत्व में जिले में ड्रिंक एंड ड्राइव और यातायात नियम उल्लंघन के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है।

Advertisement

 

Advertisement

बीते तीन दिनों (17 से 19 अगस्त 2025) तक जिले में विशेष अभियान चलाकर सघन वाहन चेकिंग की गई। इस दौरान पुलिस ने 24 शराबी वाहन चालकों को पकड़कर उनके विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम की धारा 185 के तहत केस दर्ज किया और वाहन जप्त कर न्यायालय में पेश किया।

 

इसके अलावा, तेज गति से वाहन चलाने, बिना हेलमेट के मोटरसाइकिल चलाने, बिना सीट बेल्ट लगाए चारपहिया वाहन चलाने, मालवाहक वाहनों में सवारी बैठाने और अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 319 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की गई और उनसे समन शुल्क वसूला गया।

 

जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के उद्देश्य से पुलिस ने साफ किया है कि ओवरस्पीडिंग करने वालों, शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों और मालवाहक वाहनों में सवारी बैठाने वालों के खिलाफ लाइसेंस निलंबन की कार्यवाही भी की जाएगी।

 

जांजगीर पुलिस की अपील:

  • शराब के नशे में वाहन न चलाएं।
  • तेज गति से वाहन न चलाएं।
  • मोटरसाइकिल चलाते समय हेलमेट जरूर पहनें।
  • ट्रिपल सवारी और नाबालिगों को वाहन चलाने से बचें।
  • मालवाहक वाहनों में सवारी न बैठाएं।
  • रात्रि यात्रा में विशेष सावधानी बरतें।
  • यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित रहें।

 

जांजगीर पुलिस ने साफ संदेश दिया है कि सड़क सुरक्षा से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

 

Related Articles

Back to top button