छत्तीसगढ़
नीलगाय का अवैध शिकार, डॉग स्क्वॉड की मदद से आरोपी गिरफ्तार

धमतरी जिले में वन्यजीव शिकार का एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां नीलगाय के अवैध शिकार के आरोप में वन विभाग और पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
दरअसल, धमतरी वन परिक्षेत्र के केरेगांव के कूप नंबर 121 में एक नर नीलगाय मृत अवस्था में मिली। जांच के दौरान उसके शरीर—गर्दन, पेट और पिछले हिस्से में तीर फंसे मिले, जिससे स्पष्ट हुआ कि उसका शिकार किया गया है। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई।
खास बात यह रही कि आरोपियों तक पहुंचने के लिए डॉग स्क्वॉड की मदद ली गई। जांच के आधार पर ग्राम डोकाल निवासी मुख्य आरोपी मन्नु सहित पिता-पुत्र को हिरासत में लिया गया है। फिलहाल वन विभाग पूरे मामले की विस्तृत जांच में जुटा हुआ है।




