रायगढ़

सब-इंजीनियर का बेटा डैम के पास से लापता, तलाश जारी

 

Advertisement

रायगढ़ – जिले के लाखा स्थित केलो नदी डेम में पीडब्ल्यूडी सब-इंजीनियर का बेटा देर रात से लापता हो गया है। जानकारी के मुताबिक, छोटे अतरमुड़ा निवासी 24 वर्षीय सुशांत प्रधान, सब-इंजीनियर डीके प्रधान का पुत्र, अपने दोस्तों पुरेन्द्र सिंह और अविनाश सारथी के साथ कार से लाखा डेम पहुंचा था।

Advertisement

 

शनिवार की देर रात करीब दो बजे सुशांत हाथ-मुंह धोने के लिए डेम के पानी में उतरा, लेकिन उसके बाद अचानक वह दिखाई देना बंद हो गया। दोस्तों ने काफी देर तक खोजबीन की, लेकिन जब सफलता नहीं मिली तो उन्होंने तुरंत सिटी कोतवाली पुलिस को सूचना दी।

 

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सुखनंदन पटेल पुलिस बल और नगर सेना की टीम के साथ मौके पर पहुंचे और खोजबीन शुरू कराई। पुलिस ने सुशांत के दोस्तों से घटना की विस्तृत जानकारी ली है और लगातार तलाश अभियान चल रहा है। खबर लिखे जाने तक युवक का कोई सुराग नहीं मिल पाया था।

Related Articles

Back to top button