रायगढ़
यात्रियों से भरी बस खेत में पलटी, कई घायल….

रायगढ़। जिले के तमनार थाना क्षेत्र से एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। यात्रियों से भरी एक तेज़ रफ्तार बस अनियंत्रित होकर सड़क से फिसल गई और सीधे खेत में जा गिरी। घटना तमनार के तोलमा से रायगढ़ जा रही सितारा बस की है, जो मिलुपारा और कोडकेल गांव के बीच हादसे का शिकार हो गई। हादसे में आधा दर्जन से अधिक यात्री घायल हुए हैं।
घायलों को स्थानीय तमनार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। निजी उद्योगों के वाहनों की मदद से घायलों को अस्पताल तक पहुंचाया गया।सूचना मिलते ही तमनार पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।




