स्वतंत्रता दिवस पर मारवाड़ी ब्राह्मण विकास समिति ने किया ध्वजारोहण.

बिलासपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मारवाड़ी ब्राह्मण विकास समिति बिलासपुर के अध्यक्ष सुरेश शर्मा के नेतृत्व में इमलीपारा स्थित श्री परशुराम भवन में ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत समाज के वरिष्ठ सदस्यों द्वारा भारत माता के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं पूजा-अर्चना से हुई। इसके बाद मुख्य अतिथि विष्णु प्रसाद शर्मा ने ध्वजारोहण कर उपस्थित जनों को संबोधित किया।
मंच संचालन की जिम्मेदारी संतोष शर्मा ने निभाई। इस दौरान मुख्य अतिथि एवं समाज के वरिष्ठों ने बारी-बारी से सभी को संबोधित कर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष सुरेश शर्मा ने सभी वरिष्ठों एवं समाज के सदस्यों को जलपान के लिए आमंत्रित किया।
इस अवसर पर समाज के संरक्षक नथमल शर्मा, गिरधारी लाल शर्मा, सोमदत्त शर्मा, संतोष दंड, अश्वनी चतुर्वेदी, लक्ष्मी नारायण शर्मा, सीताराम जोशी, मदन शर्मा, यशवंत शर्मा, आनंद शर्मा, दीपक शर्मा, अंजनी चतुर्वेदी, अजय शर्मा, आशुतोष शर्मा, पंकज शर्मा, महावीर शर्मा, नागिन दंड, संदीप शर्मा, सपना शर्मा, सीता शर्मा, कोमल शर्मा, शिवानी शर्मा सहित बड़ी संख्या में समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।




