Uncategorized

स्वतंत्रता दिवस पर तिफरा स्थित पावर कंपनी मुख्यालय में ध्वजारोहण, 17 उत्कृष्ट कर्मियों का सम्मान

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : बिलासपुर, 15 अगस्त 2025 — छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड, बिलासपुर क्षेत्र मुख्यालय तिफरा में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक (बिलासपुर क्षेत्र) ए.के. अंबस्ट ने तिरंगा फहराकर सलामी दी और अध्यक्षीय उद्बोधन में विद्युत कंपनी व क्षेत्रीय विद्युत विकास की प्रगति की जानकारी दी।

Advertisement

 

Advertisement

इस मौके पर बिलासपुर रीजन के 17 कर्मियों को उनके कार्यक्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पदक, प्रशस्ति पत्र और पारितोषिक राशि देकर सम्मानित किया गया। इनमें राजेन्द्र कुमार कौशिक, अब्दुल अजीम दाद खान, सैय्यद सलीम, राजेश कुमार सेन्द्रे, गजानंद गुप्ता, विजय कुमार सिंह, बिशुन लाल सूर्यवंशी, भागेश्वर प्रसाद मंडावी, फागुराम केंवट, अजय कुमार श्रीवास, लक्ष्मी प्रसाद यादव, राजेश कुमार साहू और अजय कुमार गुप्ता शामिल हैं।

 

 

वृक्षारोपण महोत्सव में उत्कृष्ट योगदान के लिए मुकेश माथुर, हितेश कुमार, उपेन्द्र साहू और अंकित गुप्ता को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। कार्यक्रम में कार्यपालक निदेशक कल्पना घाटे, अति. मुख्य अभियंता डी.के. भोजक, अधीक्षण अभियंता जी.पी. सोनवानी, सुरेश जांगड़े, पी.आर. साहू, डी.पी. बारवा समेत अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button