राखी के दिन अपने भाइयों से मिलने जेल पहुंचेगी 6 हजार बहनें, तैयारियां पूरी : CCTV से निगरानी और विशेष पकवान की व्यवस्था.

(आशीष मौर्य संपादक/मयंक सिंह) : बिलासपुर – रक्षाबंधन पर्व को लेकर केंद्रीय जेल बिलासपुर में तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई है.जेल अधीक्षक की ओर से राखी बांधने आने वाली बहनों और जेल में बंद उनके भाइयों के बीच की दूरियों में एक दिन की छूट दी है। रक्षाबंधन पर बहने जेल के अंदर अपने भाइयों को आराम से बैठकर तिलक करेंगी और राखी बांधेगी। इसके लिए जेल में तैयारी पूरी कर ली गई है। रक्षाबंधन के दिन सुबह 7:00 से लेकर शाम 4:00 बजे तक जेल के भीतर प्रवेश दिया जाएगा.
भाई-बहन के सबसे पवित्र रिश्ते का त्योहार रक्षाबंधन 09 अगस्त को है,रक्षाबंधन का दिन ही एक ऐसा दिन होता है जब बहने अपने बंदी भाइयों को प्रत्यक्ष रूप से स्पर्श कर पाती है।जेल अधीक्षक के अनुसार इस बार करीब 6 हजार से अधिक बहनो की, जेल पहुंचने की सम्भावना है.जेल प्रांगण मे सभी को बारी बारी जेल के भीतर प्रवेश देने के लिए, बैरिकेट्स लगाए जा रहे है इसके लिए वन विभाग से बांस की मांग की गयी थी, जो उपलब्ध करा दी गयी है. राखी के दिन जेल के भीतर अंदर आने वाले सभी लोगों पर 142 CCTV कैमरा से निगरानी की जाएगी. वही तीन स्तर पर यहां पर चेकिंग के बाद ही अंदर प्रवेश दिया जाएगा.आने वाली भीड़ को देखते हुए प्रत्येक बहनों को 10 से 15 मिनट का समय राखी बांधने के लिए दिया जाएगा.
सुरक्षा के लिहाज से जेल प्रशासन ने पुलिस और नगर सेना से बल की मांग की गयी है.यहाँ आने वाले लोगो को जाँच उपरांत ही जेल के भीतर प्रवेश दिया जायेगा.रक्षाबंधन के दिन कैदियों को हर बार की तरह विशेष पकवान परोसे जाएंगे.रक्षाबंधन का दिन ही एक ऐसा दिन होता है जब बहने अपने बंदी भाइयों को प्रत्यक्ष रूप से स्पर्श कर पाती है।बिलासपुर के केंद्रीय जेल में 2821 पुरुष और 188 महिला बंदी बंद है।रक्षाबंधन के दिन कैदियों को हर बार की तरह विशेष पकवान परोसे जाएंगे. इसके साथ ही बहनों को उपहार स्वरूप पौधों का वितरण किया जाएगा.




