रक्षाबंधन पर बिलासपुर पुलिस का अनोखा तोहफा : गुम मोबाइल पाकर लोगों के चेहरों पर लौटी मुस्कान

(आशीष मौर्य संपादक/मयंक सिंह) : बिलासपुर – वर्ष 2024 में लोगों के 220 से अधिक गुम मोबाइल को खोजकर बिलासपुर पुलिस ने उनके चेहरो पर मुस्कान लौटाई है,राखी पर एसपी ने उन लोगों को उनकी गुम हुई मोबाइल लौटकर तोहफा दिया है,चेतना अभियान के तहत पुलिस ने अलग-अलग जिले व राज्यों 50 लाख रुपये से अधिक कीमत का मोबाइल खोज निकाला।
बिलासपुर पुलिस ने करीब 50 लाख के 220 गुम हुए मोबाइल को खोज कर उनके सही हकदार तक पहुंचाने का काम किया है. पुलिस ने चेतना, आपकी एक आस, आपकी अमानत आपके पास कार्यक्रम के जरिए लोगों को साल 2024 में गुम हुई संपत्ति को लौटाकर उनके चेहरे पर मुस्कान लौटाने का काम किया.
पुलिस ने अलग-अलग जिले व राज्यों में दबिश देकर इन खोए हुए मोबाइल को बरामद किया है.कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने कहा कि, साल 2024 में सभी गुम व खोए हुए मोबाइल के आंकड़ों की जानकारी निकाली गई थी, जो चौकाने वाले थे,आज के समय में लोगों के लिए मोबाइल बहुत ही जरुरी उपकरण में शामिल हो चुका है. इसके जरिए उनके जरुरी कार्य भी प्रभावित होते हैं. इनके आंकडें निकालने के बाद उन्हें उनके मालिक तक वापस दिलाने के लिए अभियान चलाया गया.
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनुज कुमार और ACCU एवं साइबर सेल प्रभारी अजहर उद्दीन व अन्य पुलिस अधिकारीयों ने अलग-अलग जिले व राज्यों से इन गुम हुए 220 मोबाइल को खोजा गया. जिनकी कीमत करीब 50 लाख के आसपास है. पुलिस ने इन्हें उनके हकदारों तक पहुंचाया. मोबाइल पाकर लोगों ने कहा कि, उन्हें भी यह उम्मीद नहीं थी कि उनकी गुम व चोरी हुई संपत्ति और मोबाइल कभी मिलेगा. लेकिन, पुलिस ने विशेष कार्यक्रम करके उन्हें उनकी संपत्ति लौटाई है।




