कंपीटिशन कम्युनिटी का फर्जीवड़ा उजागर, क्लासेस बंद, छात्र उतरे सड़क पर.

बिलासपुर – शहर के गांधी चौक स्थित कंपटीशन कम्युनिटी कोचिंग सेंटर इस वक्त सवालों के घेरे में है। लाखों की फीस वसूलने वाला ये संस्थान अब खुद अपनी साख बचाने में नाकाम दिख रहा है। महीनों से फैकल्टी की सैलरी रुकी हुई है, क्लास बंद पड़े हैं। दूसरी ओर, PSC परीक्षा सिर पर है, और छात्र सड़क पर उतर कर जवाब मांग रहे हैं।
कंपटीशन कम्युनिटी के संचालक पर सिविल सर्विसस की पढ़ाई करने वाले छात्रों से मोटी फीस लेकर उनका भविष्य खराब करने का आरोप लगा है.दरअसल संचालक मुरतुजा हुसैन ने छात्र-छात्राओं को सिविल सर्विसेज की पढ़ाई नियमित तौर पर योग्य शिक्षकों से कराने का वादा किया था. इसके एवज मे संस्था कंपटीशन कम्युनिटी के संचालक मुर्तुजा हुसैन ने छात्रों से मोटी फीस भी वसूल कर ली. लेकिन समय पर क्लासेस नही लगाया.

बेहतर भविष्य का सपना लेकर आए इन छात्रों को अब अपना भविष्य अंधकार मे नजर आ रहा है.संचालक मुर्तुजा हुसैन ने फैकल्टी और स्टॉफ को उनका भुगतान नहीं किया, जिसका खामियाजा छात्र छात्राएं भुगत रहे हैं. क्लास नहीं लगने के कारण अब छात्र-छात्राएं संस्था के खिलाफ सड़क पर उतरकर आंदोलन करने बाध्य है. आक्रोशित छात्र-छात्राओं ने अब कॉपी कलम छोड़कर संस्था के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. स्टूडेंट की मांग है कि संस्था के संचालक के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए.
छात्र-छात्राओं को बेहतर भविष्य का सपना दिखाकर कंपटीशन कम्युनिटी यानी कोको के संचालक मुर्तुजा हुसैन ने जिन पुराने शिक्षकों के दम पर छात्र-छात्राओं का विश्वास जीतकर एडमिशन लिया था, अब उनके स्थान पर गैर अनुभवी शिक्षकों से अध्ययन अध्यापन का कार्य करने की तैयारी है. जिसका विरोध छात्र-छात्राएं कर रहे हैं. शिक्षकों और स्टाफ को वेतन न देकर अपनी जेब गर्म करने वाले संचालक मुर्तुजा हुसैन के खिलाफ स्टूडेंट्स के भीतर आक्रोश लगातार फैलता जा रहा है.
बेहतर भविष्य का सपना लेकर कोचिंग में दाखिला लेने वाले छात्र अब खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। वहीं, संचालक द्वारा महीनों से फैकल्टी और स्टाफ को भुगतान नहीं किया गया, जिससे शिक्षक भी विरोध में उतर आए हैं।
इधर, आगामी दो महीनों में छात्रों के PSC परीक्षा हैं, ऐसे में कोचिंग का यह गैर-जिम्मेदार रवैया छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ जैसा है। आक्रोशित शिक्षक व छात्र-छात्राओं ने कंपटीशन कम्युनिटी के संचालक मुर्तुजा हुसैन के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है ताकि भविष्य में कोई भी कोचिंग संचालक इस तरह से विद्यार्थियों को बीच मझधार में न छोड़ दे।




