जशपुर

ऑपरेशन शंखनाद की बड़ी सफलता : 35 गौवंश तस्करों के चंगुल से छुड़ाए, एक आरोपी गिरफ्तार

 

Advertisement

जशपुर – जिले में ऑपरेशन शंखनाद के तहत जशपुर पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। चौकी सोनक्यारी क्षेत्र के ग्राम ओरकेला से 35 नग गौ वंशों को तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया गया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने एक आरोपी तस्कर जेरोम एक्का (58), निवासी कोटया, थाना नारायणपुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Advertisement

 

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग जंगल के रास्ते झारखंड की ओर अवैध रूप से गौ वंशों की तस्करी कर रहे हैं। सूचना पर कार्रवाई करते हुए सोनक्यारी पुलिस ने घेराबंदी की, जिसके दौरान एक तस्कर को धर दबोचा गया, जबकि अन्य भागने में सफल रहे।

पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि तस्करी में कुल 6 लोग और शामिल हैं, जिन्हें पुलिस ने चिन्हित कर लिया है और जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की जाएगी। आरोपी के पास से कोई वैध दस्तावेज नहीं मिले। सभी गौवंशों को बरामद कर पशु चिकित्सक से स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया गया है।इस संबंध में छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने बताया कि अब तक ऑपरेशन शंखनाद के अंतर्गत 1200 से अधिक गौ वंशों को मुक्त कराया गया है और 131 तस्कर गिरफ्तार किए गए हैं। सोनक्यारी कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक कुमार वैभव सिंह व टीम की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button