जशपुर

युवती से दुष्कर्म कर, वीडियो वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Advertisement

जशपुर जिले के तपकरा थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ जबरन दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने के मामले में आरोपी रक्षित खाखा को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है।

Advertisement

पीड़िता ने रिपोर्ट में बताया कि आरोपी ने उसे 25 दिसंबर को जबरन अपने घर ले जाकर दुष्कर्म किया और वीडियो बनाया। 31 दिसंबर को आरोपी ने पीड़िता को धमकी देते हुए छोड़ दिया। 5 जनवरी को पीड़िता को पता चला कि उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 64(1), 142 और आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

Related Articles

Back to top button