अम्बिकापुर
पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव के घर में चोरी, 15 किलो की हाथी की मूर्ति ले उड़े चोर….

छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव के अंबिकापुर स्थित सरकारी निवास में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। चोरों ने कोठीघर कैंपस में बने पोर्च से लगभग 15 किलो वजनी पीतल की हाथी की मूर्ति चुरा ली।यह घटना 3 अगस्त की रात की बताई जा रही है, जब टीएस सिंहदेव विदेश यात्रा पर थे। चोरी का पता तब चला जब उनके निजी मैनेजर राजसोनी ने परिसर का निरीक्षण किया।
राजसोनी ने मामले की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी, जिसके बाद एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और चोरों की तलाश शुरू कर दी गई है। फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि चोर परिसर में कैसे दाखिल हुए और मूर्ति को कैसे लेकर फरार हो गए। पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।




