जांजगीर-चाम्पा

आईसीसी रैंकिंग में ये 5 भारतीय प्लेयर्स बन गए नंबर-1….

भारतीय प्लेयर्स ने देश और दुनिया में हर जगह झंडा लहराया है और विरोधी टीमों को धूल चटाई है। आईसीसी की जारी रैंकिंग में पांच भारतीय प्लेयर्स ऐसे हैं, जिन्होंने नंबर-1 का स्थान हासिल किया है।शुभमन गिल आईसीसी वनडे रैंकिंग में नंबर-1 बल्लेबाज हैं। उनके इस समय 784 रेटिंग अंक हैं। उन्होंने पिछले कुछ समय से वनडे क्रिकेट में दमदार प्रदर्शन किया था।

Advertisement

 

Advertisement

अभिषेक शर्मा विस्फोटक बल्लेबाजी करने के लिए जाने जाते हैं और एक बार वह क्रीज पर टिक गए, तो फिर बड़ी पारी खेलते हैं। वह T20I रैंकिंग में इस समय नंबर-1 बल्लेबाज हैं। उनके पास नंबर-1 का ताज है। उनके 829 रेटिंग अंक हैं।जसप्रीत बुमराह का विदेशी दौरों पर और प्रदर्शन निखरकर सामने आया है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया टूर पर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में 32 विकेट हासिल किए थे। दमदार खेल की वजह से ही वह गेंदबाजों की आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में पहले नंबर पर काबिज हैं। उनके 898 रेटिंग अंक हैं।

 

रवींद्र जडेजा इंग्लैंड दौरे पर बहुत ही शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं और उन्होंने अपनी बल्लेबाजी के जौहर दिखाए हैं। इसके अलावा वह बेहतरीन गेंदबाजी में भी माहिर हैं। इसी वजह से ऑलराउंडर्स की आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में वह पहले नंबर पर है। उनके इस समय 422 रेटिंग अंक हैं।हार्दिक पांड्या ऑलराउंडर्स की टी20 रैंकिंग में पहले नंबर पर मौजूद हैं। उनके इस समय 252 रेटिंग अंक हैं। हार्दिक निचले क्रम पर उतरकर ताबड़तोड़ बैटिंग करने में माहिर हैं।

Related Articles

Back to top button