10 हजार की उगाही, आरक्षक सस्पेंड, किसान की शिकायत पर एसएसपी ने दिए जांच के आदेश

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : बिलासपुर – बिल्हा थाना क्षेत्र में एक किसान से 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगने और फिर झूठा केस दर्ज करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित किसान की शिकायत पर एसएसपी ने आरक्षक को निलंबित कर दिया है, जबकि थाना प्रभारी के खिलाफ भी जांच के आदेश दिए गए हैं।
मामला बिल्हा थाना क्षेत्र के ग्राम केसला का है, जहां किसान रवि प्रकाश कौशिक अपने खेत में काम कर रहा था। इसी दौरान उसे सूचना मिली कि पुलिस मौली चौक पर जुआरियों की धरपकड़ कर रही है और उसकी बाइक भी जब्त कर ली गई है। किसान जब थाने पहुंचा और अपनी बात रखी, तो टीआई उमेश साहू ने न सिर्फ उसकी बात सुनने के बजाय गाली-गलौज किया।
किसान का आरोप है कि थाने में टीआई ने 20 हजार रुपये रिश्वत मांगी। जब वह नहीं दे सका, तो आरक्षक बलराम विश्वकर्मा ने उसे च्वाइस सेंटर लेकर गया और उसके खाते से जबरन 10 हजार रुपये निकलवाए। पैसे लेने के बाद किसान को छोड़ा गया लेकिन बाहर निकलते ही उस पर जुआ एक्ट के तहत झूठा केस दर्ज कर दिया गया। इस पूरे मामले में एएसपी रजनेश सिह ने बताया कि किसान से यह गंभीर शिकायत मिली है। जिसके बाद तत्काल प्रभाव से आरक्षक को निलंबित कर दिया है और डीएसपी स्तर पर जांच सौंपी गई है। जांच के बाद जो भी दोषी पाया जाएगा, उस पर सख्त कार्रवाई होगी।
किसान ने शिकायत मे पुलिस महकमे की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यह वही पुलिस है, जिससे जनता न्याय की उम्मीद रखती है, लेकिन जब थाने ही भय का कारण बन जाएं, तो व्यवस्था पर से भरोसा उठने लगता है। जांच मे टी आई की भूमिका तय किया जाएगा




