बिलासपुर

ब्लाइंड मर्डर केस सुलझा, पत्नी सहित 4 गिरफ्तार, पारिवारिक रंजिश में रची गई खौफनाक साजिश

(भूपेंद्र सिंह राठौर/जयेन्द्र गोले) : बिलासपुर – चकरभाठा थाना क्षेत्र में हुए अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर गठित साइबर सेल और चकरभाठा पुलिस की संयुक्त टीम ने सीसीटीवी फुटेज और टेक्निकल इनपुट के ज़रिए मामले को सुलझाते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना 17 जुलाई की है, जब हिर्री माइंस के पास एक अज्ञात युवक की लाश बरामद हुई थी। शव की हालत देखकर अंदेशा जताया गया कि उसे बेरहमी से पत्थर से कुचलकर मारा गया है।

Advertisement

 

Advertisement

साइबर सेल और चकरभाठा पुलिस ने 100 से अधिक CCTV फुटेज खंगाले, और मृतक की पहचान साहिल कुमार पाटले के रूप में की। जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ, साहिल की हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि उसकी पत्नी वर्षा, सास सरोजनी, साढू राजाबाबू और दोस्त विकास ने मिलकर की थी। मृतक की शराब की लत और घरेलू हिंसा से परेशान होकर एक लाख रुपये की सुपारी देकर हत्या करवाई गई, जिसमें आरोपियों को आठ हजार रुपए एडवांस भी दिया गया था। हत्या की रात,साजिश के तहत सभी ने मिलकर साहिल को शराब पिलाई और नशे में होने पर पत्थर से सिर कुचलकर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। पहचान छुपाने के लिए मृतक के चेहरे को भी बुरी तरह बिगाड़ दिया गया।गिरफ्तार आरोपियो में सरोजनी खुंटे (सास), वर्षा खुंटे (पत्नी), राजाबाबू खुंटे (साढू), और विकास आदिले (मित्र) शामिल है।पुलिस ने घटनास्थल से पल्सर मोटरसाइकिल, पत्थर और चार मोबाइल फोन जब्त किए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने इस सफल कार्रवाई के लिए पूरी टीम की सराहना करते हुए पुरस्कार की घोषणा की है।

Related Articles

Back to top button