बिलासपुर

रेलवे ने इन ट्रेनों को किया रद्द…..

 

Advertisement

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, रायपुर मंडल के अंतर्गत दुर्ग–बिलासपुर सेक्शन में 19 और 20 जुलाई को इंटरलॉकिंग और अपग्रेडेशन कार्य किया जाएगा। इस कार्य के चलते कई ट्रेनों को रद्द किया गया है और कुछ ट्रेनों का संचालन आंशिक रूप से प्रभावित रहेगा।

Advertisement

रेलवे प्रशासन द्वारा अधोसंरचना विकास हेतु रायपुर मंडल के सरोना केबिन और उरकुरा के बीच तीसरी लाइन में
विद्युतीकरण, ऑटोमेटिक सिग्नलिंग और अन्य उन्नयन कार्य किए जाएंगे। 19 और 20 जुलाई को इस सेक्शन में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य निर्धारित है।

इस कार्य के चलते निम्नलिखित गाड़ियाँ पूरी तरह से रद्द रहेंगी –
🎯 19 जुलाई को रद्द गाड़ियाँ:
• गाड़ी संख्या 68707 रायपुर–दुर्ग मेमू
• गाड़ी संख्या 68708 दुर्ग–रायपुर मेमू
• गाड़ी संख्या 68717 रायपुर–दुर्ग मेमू
• गाड़ी संख्या 68718 दुर्ग–रायपुर मेमू
• गाड़ी संख्या 68719 बिलासपुर–रायपुर मेमू
• गाड़ी संख्या 68725 रायपुर–दुर्ग मेमू
• गाड़ी संख्या 68727 बिलासपुर–रायपुर मेमू
🎯 20 जुलाई को रद्द गाड़ियाँ:
• गाड़ी संख्या 68701 रायपुर–दुर्ग मेमू
• गाड़ी संख्या 68702 दुर्ग–रायपुर मेमू

इसके साथ ही, दिनांक 19 जुलाई को गोंदिया एवं झारसुगुड़ा से चलने वाली 68861/68862 गोंदिया-झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू केवल बिलासपुर तक ही चलेगी, अर्थात यह गाड़ी बिलासपुर से झारसुगुड़ा के बीच रद्द रहेगी।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी प्राप्त कर लें। रेलवे अपनी आधिकारिक वेबसाइट, हेल्पलाइन और सोशल मीडिया के माध्यम से समय-समय पर अपडेट दे रहा है।

Related Articles

Back to top button