जशपुर
म्यूल अकाउंट के जरिए साइबर ठगी, दो गिरफ्तार….

दो म्यूल अकाउंट धारक गिरफ्तार
जशपुर। साइबर ठगी में इस्तेमाल हो रहे म्यूल अकाउंट मामले में जशपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। किराए पर खाता देकर ठगी में सहयोग करने वाले दो खाताधारकों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। मामला सिटी कोतवाली जशपुर थाना क्षेत्र का है।
गिरफ्तार आरोपियों में सुभाष केरकेट्टा और नीरज रतन टोप्पो शामिल हैं, जिनके खातों से 1 लाख रुपए का अवैध ट्रांजेक्शन किया गया था। पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी नीरज ने सुभाष का खाता और एटीएम किसी अज्ञात व्यक्ति को बस के जरिए रांची भेजा था।
पुलिस ने दोनों के खिलाफ बीएनएस की धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के नेतृत्व में म्यूल अकाउंट्स पर निगरानी जारी है।




