बिलासपुर
कुएं में गिरने से पिता-पुत्र की मौत, बेटे को बचाने कूदा था पिता….

बिलासपुर – सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम ऊनी में सोमवार शाम एक हृदय विदारक घटना में पिता-पुत्र की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, 9वीं कक्षा का छात्र अंशु गोस्वामी घर के पीछे बने कुएं में गिर गया। बेटे को गिरते देख पिता कैलाश गोस्वामी (40 वर्ष) उसे बचाने कुएं में कूदे, लेकिन दोनों की जहरीली गैस, करंट या डूबने से मौत हो गई।
यह हादसा शाम करीब 5 बजे हुआ। ग्रामीणों ने शाम 7 बजे पुलिस को सूचना दी। सीपत पुलिस और SDRF टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों के शव बाहर निकाले। कुआं लगभग 25 फीट गहरा था और उसमें 5 फीट तक पानी भरा हुआ था।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस हादसे से पूरे गांव में शोक और सन्नाटा पसरा हुआ है।




