रायपुर

शराब की अवैध तस्करी करते तीन तस्कर गिरफ्तार, दो कार और मोबाइल भी जब्त.

 

Advertisement

रायपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मध्यप्रदेश से अवैध रूप से लाई जा रही 20 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ तीन आरोपियों को रंगेहाथ पकड़ा है। यह कार्रवाई एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना आमानाका की संयुक्त टीम ने की।

Advertisement

चंदनीडीह ओवरब्रिज पर पायलेटिंग कर ले जा रहे दो वाहनों को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें 240 बॉटल शराब, एक क्रेटा कार, एक स्विफ्ट डिजायर, और 5 मोबाइल फोन जब्त किए गए। ज़ब्त सामग्री की कीमत करीब 17 लाख रुपये बताई जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों में भावेश पांडे, सुजीत तिवारी और दीपेश भंसाली शामिल हैं। पुलिस अब फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।

Related Articles

Back to top button