गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही

अमित जोगी + 1172 समर्थक गिरफ्तार, पेंड्रा मे राजनीतिक हलचल!

(दिलीप जगवानी) : छत्तीसगढ़ के जीपीएम जिले मे बड़ी राजनीतिक हलचल हुई. पेंड्रा के संजय चौक मे लगी पूर्व मुख्यमंत्री की मूर्ति तोड़ने का विरोध कर रहे जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के अध्यक्ष अमित जोगी को उनके 1172 समर्थकों के साथ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Advertisement

यह कार्रवाई बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की मूर्ति को नुकसान पहुँचाने को लेकर हुए विवाद के बाद की गई। पुलिस ने अमित जोगी और उनके समर्थकों को पेंड्रा स्थित लाल बंगला में बनाये अस्थायी जेल में रखा। हालांकि कुछ ही घंटों बाद सभी को मुचलके पर रिहा कर दिया गया। इस पूरे घटनाक्रम से क्षेत्र में राजनीतिक तापमान बढ़ गया है, वहीं JCCJ कार्यकर्ताओं ने इसे लोकतंत्र का गला घोंटना बताया है। फिलहाल प्रशासन ने स्थिति पर नियंत्रण की बात कही है, लेकिन जोगी समर्थकों ने विरोध जारी रखने के संकेत दिए हैं।

Advertisement

Related Articles

Back to top button