वंदे मातरम्” के 150 वर्ष पूर्ण, जीपीएम जिला पुलिस ने किया सामूहिक राष्ट्रगीत गान, देशभक्ति से गुंजा माहौल

गौरेला–पेंड्रा–मरवाही – राष्ट्रगीत “वंदे मातरम्” के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जिला पुलिस द्वारा आज सामूहिक गान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान और राज्य शासन के निर्देश पर जिलेभर में एक साथ यह कार्यक्रम हुआ। पुलिस अधीक्षक एस. आर. भगत के निर्देशन में जिले के सभी थाना, चौकियों और पुलिस अधीक्षक कार्यालय में राष्ट्रगीत गूंजा।
कार्यक्रम में पुलिस अधिकारी-कर्मचारी, विद्यालयों के शिक्षक, विद्यार्थी और आमजन बड़ी संख्या में शामिल हुए। सभी ने एक स्वर में “वंदे मातरम्” गाते हुए देशप्रेम और एकता का संदेश दिया।
इस मौके पर एस.आर. भगत ने कहा कि वंदे मातरम् केवल गीत नहीं, बल्कि यह राष्ट्र के प्रति समर्पण, एकता और गर्व का प्रतीक है। ऐसे आयोजन नागरिकों में देशभक्ति और कर्तव्यनिष्ठा की भावना को और सशक्त करते हैं। कार्यक्रम का समापन भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष के साथ हुआ।




