जांजगीर-चाम्पा

पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नशीली दवाओं का जखीरा जब्त, आरोपी गिरफ्तार

 

Advertisement

जांजगीर-चांपा जिले में अवैध नशीली दवाओं की तस्करी पर बड़ी कार्रवाई हुई है। चांपा पुलिस ने 1680 नग नशीली टेबलेट जब्त करते हुए आरोपी महेंद्र कुमार साहू (32 वर्ष, निवासी पेंड्री) को गिरफ्तार किया है। बरामद दवाओं की अनुमानित कीमत 17 हजार रुपए आंकी गई है।

Advertisement

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप व SDOP यदुमणि सिदार के मार्गदर्शन में की गई। आरोपी पहले से ही जेल में निरुद्ध था, जिसे नियमानुसार रिमांड में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने मुनूद खार स्थित अपने गोदाम में नशीली टेबलेट छिपाने की बात कबूल की। मौके से कुल 1680 नग नशीली टेबलेट बरामद की गई।

आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट की धाराओं 21(C), 22 और 29 के तहत कार्रवाई कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक जे.पी. गुप्ता की भूमिका सराहनीय रही।

Related Articles

Back to top button