रायपुर
मामूली विवाद में युवक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार….

रायपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में मामूली विवाद के चलते एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान सूजन सरकार के रूप में हुई है, जो पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले का रहने वाला था और रायपुर के शांतिनगर इलाके में रह रहा था।
घटना रात करीब 12 से 1 बजे के बीच बुढ़ापारा स्थित हनुमान मंदिर गली में हुई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद पुलिस ने एक संदिग्ध दीपक लोहार उर्फ गप्पू को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने जुर्म कबूल कर बताया कि रास्ते में टकराव के बाद हुए विवाद में उसने धारदार हथियार से हमला कर दिया था। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने मामले में हत्या का अपराध दर्ज किया है।




