SP ने लापरवाह विवेचना अधिकारी को किया सस्पेंड….

जांजगीर-चांपा – पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) ने एक आपराधिक मामले में लापरवाही बरतने वाले विवेचना अधिकारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना मुलमुला क्षेत्र में एक व्यक्ति ने मोबाइल और नगदी लूट की शिकायत दर्ज कराई थी। हालांकि, विवेचना अधिकारी सउनि नरेन्द्र डिक्सेना द्वारा मामले की गंभीरता को नजरअंदाज करते हुए लूट जैसे संगीन अपराध की बजाय साधारण मारपीट की धाराओं में अपराध पंजीबद्ध किया गया।
पुलिस अधीक्षक ने इस कर्तव्य में की गई घोर लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए, नियमानुसार कार्यवाही न करने के चलते सउनि नरेन्द्र डिक्सेना को 30 मई 2025 को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
SP विजय कुमार पाण्डेय के इस निर्णय को विभागीय अनुशासन और कानून व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में एक सख्त कदम के रूप में देखा जा रहा है।




