महासमुंद

एक ही परिवार के 4 लोगों की मिली लाश, मचा हड़कंप

 

Advertisement

महासमुंद जिले के बागबाहरा से एक दर्दनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में एक ही परिवार के चार सदस्यों – पति, पत्नी, बेटा और बेटी – की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों के शव बरामद किए और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

प्रारंभिक जांच में इसे आत्महत्या का मामला माना जा रहा है, लेकिन पुलिस फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और लोग स्तब्ध हैं। फिलहाल पुलिस पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और अन्य सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई में जुटी है।

Related Articles

Back to top button