छत्तीसगढ़महासमुंद

रिश्तेदारों को निशाना बनाने वाला चोरी-डकैती गिरोह बेनकाब, 93 लाख की संपत्ति जब्त

महासमुंद पुलिस को चोरी और डकैती के दो बड़े मामलों को सुलझाने में बड़ी सफलता मिली है। थाना सांकरा के ग्राम बल्दीडीह में हुई बड़ी चोरी और गरियाबंद जिले के चरौदा में मई 2025 में हुई डकैती की घटनाओं का पुलिस ने खुलासा कर दिया है।

Advertisement

जांच में सामने आया है कि दोनों वारदातों का मास्टरमाइंड कान्हा उर्फ हेमंत अग्रवाल था, जो अपने ही रिश्तेदारों को निशाना बनाता था। आरोपी ने ग्राम बल्दीडीह में अपने सगे चाचा के घर चोरी और ग्राम चरौदा में अपनी सगी बहन के घर डकैती की साजिश रची।पुलिस के अनुसार सभी आरोपी पहले रेकी करते थे और योजनाबद्ध तरीके से वारदातों को अंजाम देते थे। इस गिरोह में अंतर्राज्यीय चोर भी शामिल थे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चोरी में शामिल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Advertisement

आरोपियों के कब्जे से 93 लाख 33 हजार 104 रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवर, 471 ग्राम सोना, 1 किलो 429 ग्राम चांदी, वारदात में प्रयुक्त टाटा नेक्सॉन कार, मारुति स्विफ्ट कार, यामाहा मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं।सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य और मजबूत मुखबिर सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। फरार आरोपियों की तलाश जारी है। पूरी कार्रवाई रायपुर रेंज के आईजी के निर्देशन और महासमुंद पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में की गई है।

Related Articles

Back to top button