जशपुर

ऑपरेशन अंकुश : पांच साल से फरार लूट का आरोपी भेजा गया जेल

जशपुर पुलिस को ऑपरेशन अंकुश के तहत एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पांच साल से फरार लूट के एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के नेतृत्व में की गई। आइए देखते हैं यह खास रिपोर्ट।

Advertisement

घटना थाना बगीचा क्षेत्र की है, जहां वर्ष 2018 में एक व्यक्ति से लूट की वारदात को अंजाम दिया गया था। इस मामले में शामिल चार आरोपियों में से तीन को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका था, लेकिन एक आरोपी रंजीत दास फरार चल रहा था।

Advertisement

पुलिस को मुखबिर की सूचना और तकनीकी टीम की मदद से पता चला कि आरोपी अपने गृह ग्राम नोनिया टांगर, थाना सीतापुर में छिपा हुआ है। इस सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर आरोपी को धर दबोचा।

गौरतलब है कि वर्ष 2018 में प्रार्थी ओमप्रकाश यादव से चार अज्ञात आरोपियों ने मारपीट कर मोबाइल और नकदी लूट ली थी। इस मामले में रंजीत दास की पहचान पीड़ित से कराई गई, जिसके बाद उसे न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया गया।

फरार आरोपी की गिरफ्तारी में थाना बगीचा, थाना सीतापुर और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई सराहनीय रही। ऑपरेशन अंकुश के तहत आगे भी ऐसे आरोपियों की धरपकड़ जारी रहेगी।

Related Articles

Back to top button