बलौदाबाजार
ऑनलाईन क्रिकेट सट्टा संचालन करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, 15 गिरफ्तार

गोवा से चला रहा था सट्टे का जाल: बलौदाबाजार पुलिस ने 15 सदस्यीय अंतरराज्यीय आईपीएल सट्टा गिरोह पकड़ा
बलौदाबाजार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देशन में एक अंतरराज्यीय ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा गिरोह का भंडाफोड़ किया गया है। यह गिरोह गोवा से तीन पैनल – खेलो यार, आरबीसी 139 और वीनबज 7 के ज़रिए करोड़ों रुपये का ऑनलाइन आईपीएल सट्टा संचालित कर रहा था।
गिरोह के 15 आरोपी सदस्यों को गोवा के बोगमालो से गिरफ्तार कर बलौदाबाजार लाया गया है। पुलिस ने आरोपियों से ₹8.15 लाख मूल्य के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स जब्त किए हैं।
गिरफ्तार आरोपी छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से हैं, जिनमें रायपुर, दुर्ग, रीवा, नागपुर, अमरावती, सुल्तानपुर और भदोही शामिल हैं।




