बलौदाबाजार

बलौदाबाजार में EOW-ACB की बड़ी रेड, शराब कारोबारी के ठिकाने पर दस्तावेज खंगाले

बलौदाबाजार में शनिवार सुबह EOW और ACB की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर के कान्हा विहार स्थित शराब कारोबारी अहिंदर के ठिकाने पर छापा मारा। टीम सुबह से ही परिसर में मौजूद है और शराब कारोबार से जुड़े दस्तावेजों की गहन जांच कर रही है। कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने रिकॉर्ड खंगालने के साथ-साथ संबंधित लोगों से पूछताछ भी शुरू कर दी है।

Advertisement

जानकारी के मुताबिक जांच टीम ने शराब कारोबार से जुड़े दस्तावेज, वित्तीय लेन-देन के रिकॉर्ड, वाहनों के कागजात और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेजों की जांच की। सूत्रों के अनुसार अधिकारी शराब की कीमत निर्धारण, परिवहन व्यवस्था और कारोबार से जुड़े आर्थिक पहलुओं की बारीकी से पड़ताल कर रहे हैं। कई अहम दस्तावेजों को जांच के लिए अपने कब्जे में लिया गया है।

 

बताया जा रहा है कि प्रदेश में शराब कारोबार और उससे जुड़ी कथित अनियमितताओं की जांच के तहत यह कार्रवाई की गई है। फिलहाल EOW और ACB की टीम जांच में जुटी हुई है और मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। जांच पूरी होने के बाद ही इस कार्रवाई और उसके निष्कर्षों को लेकर बड़ा खुलासा होने की संभावना जताई जा रही है।

Related Articles

Back to top button