भिलाई

नगर पालिका में डिप्टी सीएम अरुण साव का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित कर्मचारियों पर कार्रवाई के दिए निर्देश

 

Advertisement

दुर्ग जिले के कुम्हारी नगर पालिका कार्यालय में छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री और नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव ने शुक्रवार को औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपस्थिति रजिस्टर, लेखा शाखा के दस्तावेज और अमृत मिशन योजना की प्रगति की जांच की गई। प्लेसमेंट कर्मचारियों की उपस्थिति में गड़बड़ी मिलने पर उप मुख्यमंत्री ने नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाई और अनुपस्थित कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।

Advertisement

श्री साव ने अमृत मिशन के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश देते हुए कहा कि कुम्हारी की जनता को पेयजल की कोई समस्या न हो। उन्होंने अटल परिसर निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया और कहा कि यह कार्य 30 मई तक पूरा कर लिया जाएगा।

निरीक्षण के दौरान जनप्रतिनिधियों ने उप मुख्यमंत्री को बताया कि उनके निर्देश पर अधिकारी सुबह 8 बजे से वार्डों में निरीक्षण कर रहे हैं, जिससे साफ-सफाई और शहरी व्यवस्थाओं में काफी सुधार हुआ है। उप मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि नगरीय निकायों की व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए सरकार पूरी तरह संकल्पित है।

Related Articles

Back to top button