वायरल फोटो पर एक्शन: सटोरिए संग तस्वीर वायरल होने पर छत्तीसगढ़ पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में सट्टा एप से जुड़े एक सटोरिए के साथ पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की तस्वीर वायरल होने के बाद पुलिस मुख्यालय (PHQ) ने बड़ी कार्रवाई की है। डीजीपी अरुण देव गौतम द्वारा जारी आदेश में थाना प्रभारी और उप निरीक्षक को पीएचक्यू अटैच किया गया है।
कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हुई थी, जिसमें एडिशनल एसपी सिटी सुखनंदन राठौर, निरीक्षक कपिल देव पांडे और उप निरीक्षक चेतन चंद्राकर एक सटोरिए के साथ नजर आ रहे थे। दावा किया गया कि यह सटोरिया महादेव सट्टा एप से जुड़ा हुआ है। फोटो वायरल होते ही पुलिस विभाग की साख पर सवाल उठने लगे थे।

पीएचक्यू द्वारा जारी आदेश के अनुसार:

कपिल देव पांडे, थाना प्रभारी जामुल, को पीएचक्यू अटैच किया गया है।
चेतन चंद्राकर, उप निरीक्षक दुर्ग, को भी पीएचक्यू अटैच किया गया है।
अरविंद कुमार साहू, रक्षित निरीक्षक राजनांदगांव, को नेताजी सुभाष चंद्र बोस राज्य पुलिस अकादमी चंदखुरी भेजा गया है।
बालाराम सिन्हा, उप निरीक्षक महासमुंद, का तबादला धमतरी किया गया है।
फिलहाल विभागीय जांच की प्रक्रिया जारी है और आगे की कार्रवाई के संकेत भी मिल रहे हैं।




