देश
बारातियों से भरी स्कॉर्पियो की ट्रैक्टर से टक्कर, 8 लोगों की मौत..

बिहार के कटिहार जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। जिले के पोठिया थाना क्षेत्र के एस एच 77 सड़क पर चांदपुर हनुमान मंदिर के समीप सोमवार की रात ट्रैक्टर और बारातियों से भरी स्कॉर्पियो के बीच भीषण टक्कर हो गई।
इसमें स्कॉर्पियो सवार आठ लोगों की मौत मौके पर ही हो गई। इस हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को इलाज के लिए समेली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां से दोनों को रेफर कर दिया गया।




